ब्लाक कांग्रेस ने गृहमंत्री का पुतला जलाकर जताया विरोध

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, एवम युवा कांग्रेस द्वारा अमित शाह केन्द्रीय गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब अम्बेडकर के लिए अपमानजनक शब्दों के उपयोग एवं कांग्रेस नेता माननीय राहूल गांधी के खिलाफ एफ.आर दर्ज के विरोध में आज राणापुर मे बाबा साहेब अम्बेडकरजी की मूर्ति के समक्ष प्रदर्शन किया गया एवम ग्रह मंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर के नेतृत्व में पुराना बस स्टेंड पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की । पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस पुराना बस स्टेंड पर खड़ी रही और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने समीप ही एम जी रोड पर पुतला फूंक दिया । धरने के दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में भाजपा और गृहमंत्री की आलोचना करते की । संचालन सुरेश समीर ने किया ।
