ब्रेकिंग न्यूज


ललित जैन, मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
दादा गुरुदेव श्री राजेंद्रसुरीश्वर जी मसा के द्विशताब्दी के उपलक्ष्य में अ. भा.श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद शाखा श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर के द्वारा विभिन्न लाभार्थियों के द्वारा प्रतिमाह की शुक्ल तिथि चवदस को आयंबिल तप का आयोजन करवाने का तय किया गया । इसी क्रम में शुक्रवार को चवदस तिथि के दिन 30 तपस्वियों ने आयंबिल तप किए । आयोजन की शुरुआत में श्री संघ के अध्यक्ष एवं संघ के सदस्यों ने परमात्मा एवं गुरुदेव के चित्र पर मल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया । ललित जैन ने बताया कि इस अवसर सामूहिक सामयिक का आयोजन भी किया । जिसमें भी 30 महिलाओं ने सामयिक की । आयंबिल के लाभार्थी में मोतीलाल सालेचा, चंद्रसेन कटारिया, दिनेशचंद्र नाहर, सज्जनलाल कटारिया, शैतानमल कटारिया, नरेन्द्र जैन, जितेंद्र सालेचा, निरंजन सालेचा, रमेशचंद्र सालेचा,जयप्रकाश सालेचा, रमनलाल कटारिया, नीलेश सोहनलाल जी कटारिया, नरेंद्र जैन पारावाला है । आयंबिल व्यवस्था में परिषद अध्यक्ष प्रवीण नाहर, दिलीप सालेचा, कल्पेश जैन, पवन नाहर , विमल कटारिया,राजेंद्र कटारिया एवं पाठशाला के बच्चो ने पूर्ण सहयोग किया ।अनेक लाभार्थियों की और से तपस्वियों को प्रभावना भी वितरित की गई ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.