ब्रेकिंग न्यूज


ललित जैन, मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत का नगर आगमन हुआ।शेखावत श्रीकृष्ण गार्डन में चल रही श्रीराम कथा में शामिल हुए।उन्होंने कथा वाचक स्वामी सूर्यप्रकाश दास व सत्यप्रकाश दास व विश्वप्रकाश दास का भगवा दुप्पटा ओढ़ाकर व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।इस दौरान स्वामीजी ने शेखावत से धर्म चर्चा भी की।शेखावत के नगर आगमन पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, पूर्व जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ,मंडल महामंत्री संचित कटारिया ,मंडल उपाध्यक्ष कमलेश नाहर, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल,जिलाध्यक्ष मोहन प्रजापत,
पंकज जागेटिया, पूर्व नप उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला,सईद मकरानी ,सर्वेश पोरवाल, अमित पोरवाल आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।शेखावत ने भारतीय मजदूर संघ व भाजपा की गतिविधियों की जानकारी ली।उन्होंने कार्यकर्ताओ को सतत सक्रियता बनाएं रखने का कहा।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.