ब्रेकिंग न्यूज

श्रीराम कथा महोत्सव में यजमानों व महिलाओं का हुआ सम्मान


ललित जैन, मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
श्रीराम कथा महोत्सव के पावन अवसर पर कथा प्रांगण में सर्वोत्तम महिला मंडल हरसोला समाज, राणापुर के तत्वावधान में भव्य एवं भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के सुमधुर भजनों से हुई, इसके पश्चात प्रभु श्रीराम, श्रीनाथजी एवं गरबा के भावपूर्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं। भजनों के माध्यम से संपूर्ण प्रांगण भक्तिरस में डूब गया और श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।भजन संध्या में महिला मंडल की सभी महिलाओं ने सामूहिक सहभागिता कर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। श्रद्धा, भक्ति एवं समर्पण से ओतप्रोत इस आयोजन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कथा के यजमान श्री रमेश ओंकार राठौड़, श्री नटवरलाल हरसोला, श्री जितेश राठौड़, श्री शांतिलाल नायक, श्री रामेश्वर हरसोला, कलाबेन सोनी, साधनाबेन सोनी एवं रंजनाबेन हरसोला द्वारा महिला मंडल की सभी सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपमाला नालवाया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं कंचन कांतिकुंज नटवरलाल, महेशचंद, लिलेश,पूर्व नगर पालिका उपाध्‍यक्ष बालकृष्ण एवं आशीष परिवार की ओर से समस्त महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सलपहार के रूप में नारायण लाल चतुर्भुज हरसोला परिवार की ओर से सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया। महिला मंडल ने यजमानों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों एवं आपसी सौहार्द को बल मिलता है। भजन संध्या का समापन भज रुचि हरसोला, ब्रिजेश हरसोला, संजय मोदी, प्रकाश हरसोला, कमलेश, मनोज हरसोला एवं राकेश हरसोला की उपस्थिति में जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.