ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन, मालवा न्यूज नेटवर्क रानापुर
आदिनाथ मोक्ष कल्याणक दिवस मेरु तेरस के अवसर पर राणापुर श्री मुनिसुव्रत जिनालय में अनेक आयोजन हुए । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में सुबह स्नात्र पूजन पढ़ाई गई । दोपहर में आदिनाथ पंचकल्याणक पूजन लाभार्थी मदनलाल नाहर एवं कमलेश रखबचंद जी कटारिया परिवार की ओर से महिला परिषद द्वारा पढ़ाई गई । पूजन के पश्चात महिलाओं ने एक ड्रेस कोड में मेरु पर्वत नुमा चांदी का निर्मित मेरु कलश सिर पर रखकर जुलूस निकाला । मेरु कलश सिर उठा कर नगर भृमण की बोली जितेंद्र सज्जनलाल जी कटारिया परिवार ने ली । मेरु कलश के जुलूस के पश्चात मन्दिर में महिलाओ आदिनाथ भगवान के जयकारे लगाते हुए उत्साह के साथ नाचते गाते गरबा किया । जुलूस एवम पूजन पश्चात प्रभावना वितरित की गई ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.