दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सूरीजी के जन्म एवं स्वर्गारोहण तिथि पर गुरु गुणानुवाद किया


ललित जैन, मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
दादा गुरुदेव श्री राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब की जन्म एवं स्वर्गारोहण तिथि गुरु सप्तमी के उपलक्ष में नवयुवक परिषद् एवं श्री यतींद्र जयंत पाठशाला के बच्चो के द्वारा मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर में गुरु गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। बच्चो ने श्री संघ के साथ गुरुदेव की आरती की ,गुरु गुण इक्कीसा का पाठ किया । गुरुगुणानुवाद सभा में भी हुई जिसमें पाठशाला की मुक्ति जैन, काव्य जैन, हितांश जैन, सृष्टि जैन, कृति जैन, तिथि जैन ने उनके जीवन पर आधारित बातों को याद किया एवं गुरुदेव के द्वारा त्रिस्तुतिक परम्परा के लिए किए गए कार्यों को समझाया गया । इस अवसर पर परिषद् के रजनीश नाहर ने गुरुदेव के लिखे श्री अभिधान राजेंद्र कोष के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में पाठशाला के बच्चो के अलावा नरेंद्र नाहर, नितिन कटारिया, योगेश सालेचा, नीति सालेचा आदि उपस्थित थे । साथ ही सप्तमी के अवसर पर श्री संघ के श्री सुजानमल कटारिया परिवार प्रदीप बस की और से लगभग 60 यात्रियों को श्री मोहनखेड़ा तीर्थ की यात्रा निःशुल्क करवाई गई ।
