ब्रेकिंग न्यूज


ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 66 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। से 65 वर्ष पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन परम पूज्य आचार्य श्री यतिन्द्रसूरीश्वरजी महाराज साहब ने परिषद की स्थापना की थी एवं पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेन सुरीश्वर जी म.सा. दवारा परिषद को वटवृक्ष के रूप में पल्लवित किया गया ।इस अवसर पर परिषद परिवार राणापुर द्वारा श्री मुनिसुव्रतस्वामी जिनालय पर स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष चंद्रसेन जी कटारिया परिषद अध्यक्ष श्री जितेंद्र जैन एवं परिषद कार्यकर्ता श्रीसंघ एवं महिला परिषद पाठशाला के बच्चों की उपस्तिथि में परिषद् ध्वजवन्दन कर परिषद् गीत का गान किया गया ।इस अवसर पर दिनेश नाहर,कमलेश कटारिया, केंद्रीय सदस्य दिलीप सालेचा,अरविंद मोगरा, रजनीश नाहर नाहर,विमल कटारिया,संचित कटारिया ,सुनील नाहर,धर्मेश जैन महिला परिषद की अध्यक्ष आशा कटारिया,सुनीता कटारिया,सीमा सालेचा, मधुबेन मेहता सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.