पुण्य सम्राट के जन्मदिन पर छात्रों को साधु संतों की क्रिया और चरित्र पालन की जानकारी

ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
गुरुदेव पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब का जन्मोत्सव सभी गांव व नगरों में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है इसी कड़ी में संस्था की पूर्व प्राचार्य श्रीमती पदमा सेठ द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोई में भी पुण्य सम्राट गुरुदेव श्री का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसके अंतर्गत बच्चों को गुरुदेव के जीवन से परिचित कराया गया और जैन धर्म के साधु संत की क्रिया और चरित्र पालन के बारे में बताया गया, गुरु जन्मोत्सव पर उन्हें मिठाई वितरित कर गुरुदेव के मांगलिक सुनाई गई, इस अवसर पर संस्था के शिक्षक श्री कमलेश भूरिया, मेतान चरपोटा, संजय बामणिया, अभय बामनिया, शकर पाटीदार,सरोज बामनिया आदि उपस्थित थे ।
