ब्रेकिंग न्यूज

,
ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय निर्माण हेतु आयोजित तीन दिवसीय शिला पूजन ,खाद मुहूर्त, कार्यक्रम में समस्त चढ़ावों के लाभार्थियों के बहुमान और साध्वी श्री चारित्रकला श्रीजी महाराज साहब आदि ठाना के प्रवचन के साथ सम्पन्न हुआ । समापन समारोह के अवसर पर सकल संघ को ओजस्वी वाणी से प्रवचन देते हुए साध्वी श्री चारित्रकला श्रीजी ने कहा कि पांच दिन में सकल संघ ने परमात्मा के प्रति असीम आस्था व श्रद्धा और गुरु गच्छ के प्रति पूर्ण समर्पण दिखाया है । संघ के प्रत्येक सदस्य में परमात्मा को विराजमान करने के लिए खूब उत्साह है । संघ के सदस्यों ने मुझे परिवार के सदस्य की तरह प्रेम दिया । राणापुर मेरे दिल में बस गया है ,हर दिन मुझे राणापुर के संघ की याद आती रहती है । जो समर्पण संघ ने आज दिखाया वो सभी साधु साध्वी की वेयावच्च में बनाए रखे । उसमें कोई कमी न रखे और संघ की गरिमा बनाए रखे ।प्रवचन के पूर्व साध्वी जी का गुरु पूजन चंद्रसेन कटारिया परिवार ने किया ओर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया । सभी लाभार्थियों का बहुमान शांतिलाल माणकलाल जी सालेचा परिवार ने किया । समापन समारोह को श्री संघ के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया,अभा श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़,सुरेश कोठारी,तरुण सकलेचा,सुरेश समीर,विनय कटारिया ने संबोधित करते हुए अपने शब्दो से खाद मूर्हत और शिला पूजन कार्यक्रम की प्रशंसा की, साथ ही सभी लाभार्थियों की अनुमोदना की । संचालन परिषद के स्थानीय अध्यक्ष जितेंद्र सालेचा ने किया ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.