मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन एवं खाद मूहर्त हुआ



ललित जैन राणापुर
श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के निर्माण हेतु जाजम में हुए चढ़ावों के बाद दूसरे दिन शुभ मूहर्त में साध्वी श्री चारित्र कला श्रीजी महाराज साहब आदि ठाना ने मंगलाचरण कर भूमि पूजन एवं खाद मूहर्त कार्यक्रम की शुरूआत की । विधिकारक अनिल हरण,संगीतकार सिद्धार्थ तलेसरा की टीम ने विधि पूर्वक भूमि पूजन प्रारंभ किया । भूमि पूजन के लाभार्थी नरेंद्र वीरेंद्र कुमार रतनलाल जी नाहर परिवार ने सर्वप्रथम भूमि पर स्नात्र पूजन किया । जिसके बाद भूमि पर अन्य सभी पूजन के द्वारा पूजन किया गया । खाद मुहूर्त के लाभार्थी चंद्रसेन,अभय,प्रकाश प्रदीप सुजानमलजी कटारिया परिवार द्वारा खाद मूर्हत किया । चांदी की गैती,फावड़ा से सविधी खनन पूरे परिवार ने किया । सभी को गुलाल लगाया गया । खुशियां मनाई । पूरे कार्यक्रम के दौरान संगीतकार सिद्धार्थ तलेसरा के भक्ति गीतों पर युवा खूब नाचते झूमते रहे। कार्यक्रम के पश्चात साध्वी श्री चारित्र कला श्रीजी ने सभी को मांगलिक सुनाई एवं इस खनन के लिए भूमि देवता से क्षमा मांगी । मांगलिक के पश्चात भगवान की आरती लाभार्थी परिवार ने उतारी । सामूहिक चेत्यवंदन कमलेश कटारिया ने करवाया । ललित सालेचा ने भक्ति गीत गाया। श्री संघ की और से प्रभावना वितरित की गई ।
