उत्साह के साथ नाचते झूमते श्री मुनिसुव्रतस्वामी जिन मंदिर की शिलाओं का हुआ पूजन



ललित जैन मालवा न्यूज रानापुर
राणापुर में श्री मुनिसुव्रतस्वामी मंदिर निर्माण हेतु सोमवार को शिला पूजन कार्यक्रम साध्वी श्री चारित्रकला श्रीजी महाराज साहब आदि ठाना की शुभ निश्रा में उत्साह के साथ नाचते झूमते गुलाल से रंग बिरंगी होते हुए संपन्न हुआ । सुबह 7 बजे से विधिकारक अनिल हरण ने परमात्मा को विराजमान कर स्नात्र पूजन के साथ विधि प्रारंभ की । मूलनायक भगवान श्री मुनिसुव्रत स्वामी जी,श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान,श्री श्रेयांशनाथ भगवान की शिलाओं के लाभार्थी सज्जनलाल बसंतीलालजी कटारिया परिवार, मोतीलाल माणकलाल जी सालेचा परिवार, रमेशचंद्र बसंतीलालजी सालेचा परिवार के अलावा अन्य 8 शिलाओं के लाभार्थीयो ने अपने परिवार के साथ संगीतकार सिद्धार्थ तलेसरा के भक्ति गीतों पर नाचते झूमते हुए शिलाओं का अष्टप्रकारी पूजन किया । उसके बाद शिलाओं को सिर पर रख ॐ पुण्यःम,ॐ प्रियानताम का जप करते हुए निश्चित जगह पर विराजमान किया । जैसे ही शिला विराजमान करने के लिए शुभ समय पर मंत्रोच्चार किया गया और थाली डंका बजाया गया सभी सभी समाजजन खुशी से झूम उठे । भगवान के जयकारे लगाए गए । गुलाल लगाकर खुशीया मनाई गई । शिलाओं को साध्वी जी ने वासक्षेप डाल अभिमंत्रित किया । शिला पूजन के बाद भंडार भरने का चढ़ावा हुआ, जिसके लाभार्थी चंद्रसेन कटारिया परिवार ने सभी समाजजन द्वारा अर्पण किए गए एकत्रित सोना,चांदी के सिक्के,आभूषण आदि को मूलनायक भगवान की शिला के भंडार में डाला गया । मंदिर निर्माण के लिए सर्वप्रथम सोने और चांदी की ईट से जुड़ाई करने का चढ़ावा हुआ । सोने की ईट रखने का लाभ राजेंद्र मगनलाल कटारिया परिवार ने ,चांदी की ईट रखने का चढ़ावा रमेशचंद्र बसंतीलालजी सालेचा परिवार ने लिया । शिला दंड लगाने का लाभ मुख्य शिलापूजन के लाभार्थियों ने लिया । परमात्मा की आरती का लाभ रमणलाल ओछबलाल जी कटारिया परिवार ने,मंगल दीवा का लाभ अरविंद शांतिलालजी मोगरा ने लिया । मंदिर की शिला विराजमान करने और शिलादंड लगाने के बाद सभी समाजजन के अलावा अजैन लोगों ने भी परमात्मा के इस कार्य में लाभ लेते हुए नींव में लगभग 400 किलो शुद्ध घी,अबीर,हल्दी,कंकू डाले । पूरे शिला पूजन कार्यक्रम में सकल श्री संघ रानापुर के वरिष्ठ जन ,श्रावक श्राविकाओ के अलावा पारा झाबुआ के श्रीसंघ सदस्यों ने खूब उत्साह के पूरे समय उपस्थित रह कर आयोजन का लाभ लिया । सकल संघ के स्वामीवात्सल्य का लाभ शैतानमल विमलकुमार कटारिया परिवार ने लिया । इस अवसर मंदिर के पीछे बनने वाले यतींद्र भवन के दोनों हाल के निर्माण का लाभ राणापुर की बेटी मधुबाला रमेशचंद्र जी मेहता चित्तौड़गढ़ वाले ने लेने की घोषणा की ।
