ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन राणापुर
श्री मुनिसुव्रतस्वामी जिनालय राणापुर के निर्माण हेतु खाद मुहूर्त शिलापूजन एवं मुख्य द्वार तथा गंभारे के द्वार के लिए चढ़ावे शनिवार को शाम को शुभ मूहर्त में जाजम बिछाकर श्री चारित्र आराधना भवन में साध्वी श्री चारित्र कला श्रीजी महाराज साहब आदि ठाना की निश्रा में संपन्न हुए । जाजम बिछाने के लाभार्थी नरेंद्र वीरेंद्र जी नाहर परिवार के यहां पूरा श्री संघ साध्वी जी के साथ ढोल के साथ उनके निवास पर पहुंचा । यहां जाजम को विधिपूर्वक साध्वी जी ने वासक्षेप किया । मांगलिक श्रवण करवाया । जिसके बाद जाजम के दर्शन नगर को करवाते हुए चारित्र आराधना भवन पहुंचे । यहां विधिकारक अनिल हरण ने मंत्रोच्चार के साथ साध्वी जी ने विधि करवाते हुए जाजम बिछाई गई । संगीतकार सिद्धार्थ तलेसरा की टीम ने भक्ति से ओत प्रोत गीतों से खूब झुमाया । जिसके बाद चढ़ावे प्रारम्भ हुए । जिसमें सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य लाभार्थी के चढ़ावे का लाभ बसंतीलालजी ओछबलाल जी कटारिया(सज्जनलाल,रमनलाल,चंदूलाल कटारिया परिवार ने लिया । मंदिर के गम्भारे के चढ़ावे का लाभ नरेंद्र कुमार वीरेंद्र कुमार रतनलाल जी नाहर परिवार ने लिया । भूमिपूजन का लाभ नरेंद्र वीरेंद्र जी नाहर परिवार ने लिया। मंदिर के खनन का लाभ चंद्रसेन सुजानमलजी कटारिया परिवार ने लिया । इसके बाद शिला पूजन के चढ़ावे हुए जिसमें मुख्य शिला मूलनायक भगवान श्री मुनीसुव्रत स्वामीजी की शिला पूजन का लाभ सज्जन लाल जी बसंतीलालजी कटारिया परिवार ने, शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान की मुख्य शिलापूजन का लाभ मोतीलाल जी मानकलाल जी सालेचा परिवार ने, श्रेयांश नाथ भगवान की मुख्य शिलापूजन का लाभ रमेशचंद्र बसंती लालजी सालेचा परिवार ने लिया । उसके पश्चात अन्य शीलाओ के चढ़ावे हुए जिनके लाभार्थी विनोद बसंतीलाल जी सालेचा परिवार,सोहनलाल जी कटारिया, राजेंद्र शशिकांत कटारिया, समरथमल नाहर परिवार,मदनलाल नाहर परिवार,मोतीलाल कटारिया परिवार,शैतानमल संपतलाल जी कटारिया परिवार, यशी अक्षय जी लोढ़ा चौमहला
सभी के बहुमान का चढ़ावा शांतिलाल मानक लालजी सालेचा परिवार ने लिया ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.