तरुण परिषद ने दीपोत्सव का किया आगाज

ललित जैन
पुण्य सम्राट श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज द्वारा 25 वर्ष पूर्व स्थापित अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन तरुण परिषद इस वर्ष अपना रजत जयंती वर्ष मना रही हे। राष्ट्रीय परिषद के परिपत्र अनुसार प्रत्येक शाखा दीपावली के अवसर पर तरुण दीपोत्सव अब फटाको का त्याग करने वाले बच्चों का उपहार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान करने का आव्हान किया गया। परिपत्र के अनुसार तरुण परिषद के सक्रिय कार्यकर्ता अवि सकलेचा एवं प्रणय कटारिया ने पाठशाला के बच्चों संग दीपोत्सव मनाया । प्रारंभ में श्री नमस्कार महामंत्र का जाप किया गया। पश्चात ओसवाल समाज के अध्यक्ष दिलीप सकलेचा, मुनिसुव्रतस्वामी जिनालय श्रीसंघ के अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया,समाज के वरिष्ठ अनिल सेठ,नवयुवक परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र सालेचा ने दीप प्रज्वलन कर समारोह को गति दी। पाठशाला की शिक्षिका सुनीता कटारिया एवं मंजू सकलेचा का अवि , प्रणय पवन नाहर,मलका तलेरा ज्योति दिनेश जैन ने साल,माला से सम्मान किया।अतिथियों को प्रतीक चिन्ह दिए।अतिथियों ने अपने उद्बोधन में तरुण परिषद के इस कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए तथा परिषद के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कमलेश नाहर ने आगामी दीपावली के अवसर पर जो बच्चे फटाके नहीं फोड़ेंगे उनका उपहार एवं प्रशस्ति पत्र से तरुण परिषद द्वारा एक समारोह में सम्मान करने की बात कही।
