भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण के लाडू चढ़ाये गये

ललित जैन,राणापुर
भगवान महावीर स्वामी जी के निर्वाण तथा श्री गौतम स्वामी जी के केवल ज्ञान दिवस पर लाडू शनिवार को नगर के तीनों श्वेताम्बर जैन मंदिर में चढ़ाए गए । तीनो मन्दिर में प्रथम लाडू चढ़ाने के चढ़ावे बोले गए । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में मुनिसुव्रत स्वामी जी को लड्डू चढ़ाने का लाभ वीरेंद्र रतनलाल जी नाहर ने श्री राजेंद्रसूरीजी को लड्डू चढ़ाने का लाभ कमलेश कटारिया ने एवम नाकोड़ा जी को प्रथम लाडू चढ़ाने का लाभ नारायण विनायतिया परिवार ने लिया । केसर पूजन और आरती के भी चढ़ावे हुए भगवान की केसर पूजन एवं गुरुदेव की आरती का लाभ दिलीप मोतीलाल सालेचा ने ,गुरुदेव की केसर पूजन का लाभ कमलेश कटारिया ने लिया । भगवान की आरती का लाभ पवन नाहर ने,मंगल दीवा का लाभ चंद्रसेन कटारिया ने लिया। सामूहिक चेत्यवंदन कमलेश कटारिया ने करवाया । भक्ति गीत उर्मिला कटारिया ने गाया । स्नात्र पूजन सुनील नाहर ने पढ़ाई। समाजजनों ने घर घर पहुंच वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद लिए तथा एक दूसरे को नववर्ष एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी ।
