दीपक सज्जा प्रतियोगिता में 20 बच्चो ने आकर्षक दीपक सजाए

ललित जैन (मालवा न्यूज रानापुर)
श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर की श्री यतींद्र जयंत पाठशाला में बच्चो की रविवार को दीपक सज्जा प्रतियोगिता संपन्न हुई । जिसमें 20 बच्चो ने भाग लेकर पाठशाला में ही दीपक सज्जा की । पाठशाला की शिक्षिका श्रीमती सुनीता कटारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने सुंदर दीपक सज्जा की। जिसमें प्रथम कृति नाहर,मुक्ति कटारिया द्वितीय नेमी सालेचा एवं मिष्ठी नाहर तृतीय रहे । शेष सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए । इस सुंदर प्रतियोगिता में बच्चों प्रदर्शन की सभी समाज जनों ने प्रशंसा की ।
