महिला परिषद की राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने पाठशाला के बच्चो और शिक्षिका का किया बहुमान

ललित जैन
अभा श्री राजेंद्र जैन महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रेमाबेनु मुथा तथा अन्य पदाधिकारियों ने अपने मध्यप्रदेश के प्रवास के दौरान रानापुर का दौरा भी किया और यहां की महिला परिषद शाखा मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय के पदाधिकारियों ,सदस्यों से चर्चा की परिषद की गतिविधियों बारे के जानकारी प्राप्त की । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पाठशाला के बच्चो से सूत्र ज्ञान के बारे चर्चा की । अनेक बच्चों ने अपने अध्ययन के बारे में बताया । पाठशाला की शिक्षिका श्रीमती सुनीता कटारिया ने भी पाठशाला के बारे में विस्तार से बताया। महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमा वेणु मुथा ने पाठशाला के सभी बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रभावना देकर उनकी अनुमोदना की । साथ पाठशाला की शिक्षिका श्रीमती सुनीता कटारिया का भी बहुमान किया । इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष आशा कटारिया एवं अन्य सदस्याएं उपस्थित थी ।
