रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ आराधना नियमावली केपुरुरकारो का वितरण



ललित जैन
गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी एवम आचार्य देवेश श्रीमद् विजय जयरत्नसूरी जी के आशीर्वाद से एवं पारा में चातुर्मासरत साध्वी चारित्रकलाश्री जी की प्रेरणा से तथा अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय शाखा के के तत्वधानमे चातुर्मासिक आराधना नियमावली का आयोजन लाभार्थी राजेंद्र मगनलाल जी कटारिया परिवार के द्वारा किया गया । जिसमे भाग लेने वाले पाठशाला के 75 बच्चो एवम प्रथम ,द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को लाभार्थी परिवार के द्वारा शुक्रवार को श्री चारित्र आराधना भवन में बहुमान कर पुरुस्कृत किया गया । रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में सकल जैन श्री संघ के श्रावक श्राविकाओ ने अपनी उपस्थिति प्रदान की । और छोटे छोटे बच्चो के द्वारा दी गई सभी प्रस्तुतियों की खूब खूब अनुमोदना की । महिला परिषद की महिलाओ ने भी अपनी प्रस्तुति दी । पाठशाला के बच्चो की रात्रि भोजन नही करने की प्रेरणा देती एकांकी,चरवला ग्रुप की एकांकी,पिरामिड नृत्य, ने खूब तालियां बटोरी। नियमावली के प्रथम मुक्ति कटारिया, धूरवी सकलेचा, द्वितीय नैवेद्य कटारिया,नियति सकलेचा तृतीय बुलबुल सकलेचा एवम काव्य कटारिया रहे । इस अवसर पर लाभार्थी राजेंद्र मगनलाल जी कटारिया परिवार का बहुमान श्री मुनिसुव्रत जिनालय श्रीसंघ ,दोनो पाठशाला की शिक्षिका सुनीता कटारिया,मंजू सकलेचा ने किया । लाभार्थी परिवार के द्वारा दोनो पाठशाला की शिक्षिका का बहुमान किया । कार्यक्रम पश्चात सभी को प्रभावना लाभार्थी परिवार की ओर से दी गई । कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सालेचा ने किया आभार नितिन कटारिया ने व्यक्त किया । जानकारी ललित सालेचा दी ।
