ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन राणापुर
श्री यतींद्र जयंत पाठशाला श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर में अध्ययनरत 25 बच्चो को पूर्णिमा के पावन अवसर पर जितेंद्र सज्जनलाल जी कटारिया परिवार के द्वारा लक्ष्मणी जैन तीर्थ की यात्रा करवाई गई । यात्रा में बच्चो के द्वारा लक्ष्मणी जी में सामूहिक स्नात्र पूजन पढ़ाई गई ,केसर पूजन,आरती आदि का लाभ लिया । यात्रा में बच्चो के साथ बच्चो की पाठशाला में मार्गदर्शिका सुनीता कटारिया,प्रतिदिन स्नात्र सेवा देने वाले सुनील नाहर सहित जितेंद्र कटारिया ने परिवार के साथ में यात्रा का लाभ लिया । पूरे मुनिसुव्रत जिनालय परिवार ने जितेंद्र कटारिया परिवार के इस कार्य की अनुमोदना की ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.