ब्रेकिंग न्यूज

नमस्कार महामंत्र की तस्वीर स्थापना के साथ नवकार आराधना की हुई शुरुआत

राणापुर
प्रतिवर्षअनुसार इस वर्ष भी राणापुर में नमस्कार महामंत्र की आराधना की शुरुआत श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में रविवार को हुई । सुबह नमस्कार महामंत्र एवम गुरुदेव श्री राजेंद्रसूरीजी की तस्वीर को अभय सुजानमल जी कटारिया के निवास से ढोल से बधा कर मंदिर जी लाया गया। तस्वीर उठा कर उसकी स्थापना का लाभ अनीता प्रवीण कटारिया ने लिया । मंदिर जी में विविध बोलिया हुई जिसमे अखंड दीपक स्थापना, वासक्षेप पूजन का लाभ वैशाली कटारिया ने, भगवान को विराजमान करने का लाभ अनीता कटारिया ने,आरती ज्योति सालेचा एवम शांति कलश का लाभ रीना नाहर ने लिया । मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में विभिन्न लाभार्थियों के माध्यम से नवकार आराधना का आयोजन हो रहा है । आराधको के एकासने चारित्र आराधना भवन में करवाए जा रहे है ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.