ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)

महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी राणापुर के श्री श्वेतांबर जैन समाज के द्वारा विभिन्न आयोजन कर जन्म कल्याणक उल्लास के साथ मनाया गया ।श्वेतांबर जैन समाज के द्वारा श्री मुनीसुव्रत जिनालय से चल समारोह भगवान जी को लाभार्थी परिवार के साथ रथ में बैठाकर निकला । नगर के समस्त श्वेतांबर जैन समाज के घरों से चल समारोह में विराजित भगवान के समक्ष अक्षत एवं श्रीफल के द्वारा गहुली की गई । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय से बैंड की समधुर धुन पर जैन गीतों के साथ युवाओं के द्वारा नाचते गाते भगवान के जयकारे लगाते हुए चल समारोह निकाला गया । समाजजन मारवाड़ी पगड़ी गमछा पहने थे । महिलाए माता त्रिशला के 14 सपनो को सर पर रख चल रही थी । जो नगर के प्रमुख मार्गो से निकलता हुआ पुनः मंदिर जी पहुंचा । समाज के घरों के अलावा अनेक अजैन घरों से भी भगवान के समक्ष गहुली की गई । आजाद चोक पर नप अध्यक्ष दीपमाला नलवाया एवम नप उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष सोनी ने भगवान के समक्ष गहुली की । उत्साह उमंग जयकारे के साथ नाचते झूमते भगवान महावीर के जन्म कल्याणक का वरघोड़ा पुनः मंदिर जी पहुंचा । यहां भगवान जी को विराजमान करने के पश्चात चेत्यवंदन किया,आरती हुई जिसका लाभ जयप्रकाश सालेचा ,मंगल दिवा सज्जनलाल कटारिया परिवार,गुरुदेव की आरती का लाभ जितेंद्र सालेचा ने लिया । प्रभावना मोतीलाल सालेचा की और से वितरित की गई । सुबह का स्वामिवात्सल्य का लाभ प्रकाश बसंतीलालजी सालेचा परिवार ने लिया जबकि शाम के स्वामीवात्सल्य का लाभ सज्जनलाल कटारिया परिवार की और से लिया गया ।दोपहर में महावीर पंच कल्याणक पूजन लाभार्थी सज्जनलाल कटारिया, अभय एस एम कटारिया,अनिल ओम प्रकाश सालेचा परिवार की और से पार्श्व संगीत मंडल द्वारा भक्ति गीतों के साथ पढ़ाई गई ।
फोटो

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.