श्री मुनिसुव्रतस्वामी जिनालय में ध्वजारोहण हुआ

रानापुर(ललित जैन)
अ. भा. श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद ( राष्ट्रीय इकाई) के निर्देशानुसार देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत परिषद् की रानापुर इकाई द्वारा श्री संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रसेन कटारिया के आतिथ्य में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया । इस अवसर पर श्री संघ सदस्य एवम नवकार आराधको के अलावा परिषद अध्यक्ष जितेंद्र जैन केंद्रीय सदस्य पवन नाहर , वरिष्ठ श्री मनोहरलाल नाहर ,दिनेश नाहर प्रवीण जैन, कमल कटारिया ,अमित कटारिया ,जितेंद्र कटारिया,नितिन कटारिया ,गौरव जैन एवम महिला परिषद की सदस्या उपस्थित रही।मिठाई का वितरण शाखा अध्यक्ष द्वारा किया गया।
