शीतला पूजन के बाद महिलाओं को दिलाई यह शपथ…

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान (जिला नोडल स्वीप) के मार्गदर्शन में 01 अप्रैल 2024 को राणापुर शीतला माता मंदिर पर शीतला सप्तमी के अवसर पर माता जी की पूजा के बाद मंदिर परिसर के बाहर मतदान जागरूकता में छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलों करे मतदान का नारा देकर मतदान की शपथ दिलाई गई।
