ब्रेकिंग न्यूज

 मालवा न्यूज रानापुर @ ललित जैन 
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुल्क के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री शंकरसिंह रघुवंशी द्वारा पुलिस टीम बना कर लगातार अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जा रहा है । इसी तारतम्य में दिनांक 31.03.2024 को थाना राणापुर एवं चौकी कुन्दनुपर की पुलिस को बडी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की विश्वसनीय मुखबीर सुचना प्राप्त हुई थी जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुवे कालिया कोतडी तिराहा कुन्दनपुर रोड पर घेरा बंदी कर एक बोलेरो पीकअप क्रमांक GJ-01-CZ-2783 को पकडा, पुलिस की घेराबंदी देख पिकअप वाहन में बैठे आरोपीयो द्वारा पुलिस फोर्स पर पत्थरबाजी कर भागने का प्रयास करने लगे जिसपर पुलिस द्वारा एक आरोपी अनिल पिता उदय उर्फ उदा मचार निवासी तडवी फलिया काकरादरा को पकडा अन्य तीन आरोपी मोके का फायदा उठा कर भाग गये , पकडे गये आरोपी अनिल मचार के कब्जे से अवैध शराब बोल्ट कम्पनी की 20 पैटीयां , गोवा व्हीस्की कम्पनी की 20 पेटीयां कुल जप्ति शराब 352.8 बल्क लीटर जिसकी किमत 146400 रुपये की एवं पिकअप वाहन की किमत 400000 रुपये की जप्ती गई । बाद आरोपी अनिल एवं अन्य 03 साथीयो के विरुध्द थाना राणापुर पर अप.क्रं. 216/2024 धारा 336 भादवि. 34(2)36 आब. अधि. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
गिरफ्तार आरोपीः- अनिल पिता उदयसिहं उर्फ उदा मचार उम्र 27 साल निवासी ग्राम काकरादरा
जप्त मश्रुकाः- 1. एक तुफान वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक GJ-01-CZ-2783 किमती करीबन 4,00,000 रुपये
2- अंग्रेजी शराब बोल्ट कम्पनी की 20 पैटीयां , गोवा व्हीस्की कम्पनी की 20 पेटीयां कुल जप्ति शराब 352.8 बल्क लीटर जिसकी किमत 146400 रुपये
3- आरोपी के कब्जे से दो मोबाईल ओप्पो एवं टेक्नो कम्पनी के किमती कुल 20000 रुपये ।
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरसिहं रघुवंशी, चौकी प्रभारी कुन्दनपुर उप निरीक्षक जितेन्द्र चौहान , सहायक उपनिरीक्षक हिमांशु चौहान , सहायक उपनिरीक्षक कडेबसिहं मेडा , आरक्षक 57 अनिल , आरक्षक 163 विवेक ,आरक्षक 100 मुकेश, आरक्षक चालक दुर्गेश एवं पूरी सायबर टीम झाबुआ का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.