आचार संहिता के चलते जारी शराब की धरपकड़….. बलेनो कार में 20 पेटी शराब पकड़ाई,आरोपी फरार

मालवा न्यूज रानापुर ललित जैन
पिछले कई दिनों से झाबुआ अलीराजपुर जिले में अवैध शराब विक्रेता और शराब बरामद करने की खबर का प्रेस नोट विभाग द्वारा कर वाह वाही लूटी जा रही है । इन प्रेस नोट में यह लिखा जा रहा है की लोक सभा चुनाव के चलते ये कारवाई की जा रही है । जनता का यह कहना है की मतलब आचार संहिता के बाद ये अवैध कार्य जारी रह सकता हैं। चुनावो के समय जो धर पकड़ होती है वो चुनावो के बाद बेरोकटोक जारी रहती है । चुनावो के समय और शेष समय के शराब बरामदगी के आंकड़े में बड़ा अंतर दिखाई देगा । अनेक पाठकों का यह कहना है की पुलिस एवम आबकारी अमला हमेशा इसी तरह चुस्त बना रहे तो शायद यह अंचल नशे से मुक्त हो सकता है ।
दिनांक 03.04.2024 को थाना राणापुर एवं चौकी मोरडुंडीया की पुलिस को बडी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की विश्वसनीय मुखबीर सुचना प्राप्त हुई थी जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुवे ग्राम अंधारवाड चोरमाण्डली तिराहा आम रोड पर घेरा बंदी कर एक बलेनो कार जिसका क्रमांक GJ-20-AQ-5058 को पकडा, पुलिस की घेराबंदी देख बलेनो कार में बैठे तीनो आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर वहाँ से भाग गये , बलेनो कार में 10 बोल्ट कम्पनी की पेटीयां एवं 10 गोवा व्हिस्की कम्पनी की पटिया जिसमें करीबन कुल 164.400 बल्क लीटर किमती 68400 रुपये की जप्ति की गई एवं बलेनो कार की किमत 5 लाख रुपये की जप्त कर आरोपीयो के विरुध्द अप.क्रं. 228/2024 धारा 34(2)36,46 आबकारी एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
जप्त मश्रुकाः- 1- एक बलेनो कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक GJ-20-AQ-5058 किमती करीबन 5,00,000 रुपये
2- अंग्रेजी शराब बोल्ट कम्पनी की 10 पैटीयां , गोवा व्हीस्की कम्पनी की 10 पेटीयां कुल जप्ति शराब 164.400 बल्क लीटर जिसकी किमत 68400 रुपये
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही मे थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री शंकरसिहं रघुवंशी, चौकी प्रभारी मोरडुंडिया सहायक उप निरीक्षक जयवंतसिहं डावर , आरक्षक 271 मुकेश ,आरक्षक 100 मुकेश का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।
