ब्रेकिंग न्यूज


मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
शासकीय विद्यालयो में 1 अप्रैल से नवीन सत्र प्रारंभ कर प्रवेश उत्सव मनाया गया । विकास खंड के समस्त संकुलो के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में बच्चो को प्रवेश करवा कर उनका अक्षत कंकू से तिलक लगाकर स्वागत किया गया । रानापुर विख की माध्यमिक विद्यालय पाडलवा में भी आज शासन के निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव मनाया गया समस्त बच्चों को प्रयास पुस्तिका वितरण की गई एवं बच्चों को शासन द्वारा चलाई जा रही निशुल्क गणवेश, निशुल्क साइकिल ,निशुल्क छात्रवृत्ति, निशुल्क पुस्तक, एवं निशुल्क मध्यान्ह भोजन की जानकारी दी गई । समस्त बच्चों को प्रतिदिन संस्था में आने के लिए बोला गया । कार्यक्रम में जनशिक्षक कल्पेश जैन, शिक्षक श्रीमती मीरा हटीला, श्री श्याम कुमार टेलर, श्री दिलकेश मेडा, श्रीमती विनीता राजपूत की उपस्थित में प्रवेशोत्सव मनाया गया । प्रावि छागोला में भी प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस अवसर शिक्षक फते सिंह सोलंकी और स्टाफ उपस्थित था ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.