आचार्य नित्यसेन जी के 76 वे जन्मदिन पर गौशाला में गायों को खिलाए फल एवम गुड़



मालवा न्यूज रानापुर(ललित जैन)
पुण्य सम्राट आचार्य जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सुरीश्वर जी महाराज साहब के 78 वे जन्मदिन के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के द्वारा श्री राज राजेंद्र गोपाल गौशाला में गायों को फल एवं गुड खिलाकर गौ सेवा की । इस अवसर पर सभी ने आचार्य श्री के शतायु होने की कामना की । आयोजन के लाभार्थी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ थे । इस अवसर पर चंद्रशेखर जैन,हितेश जैन, विकास कटारिया,पवन नाहर,ललित सालेचा,जितेंद्र नाहर,अनिल नाहर, प्रमोद नाहर,निखिल पंड्या आदि उपस्थित थे ।
