नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
शिक्षक संयुक्त मोर्चा एवं सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा नवागत खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर जय बैरागी का स्वागत किया गया एवं विकासखंड को जिले में श्रेष्ठ स्थान पर लाने हेतु संगठन का एवं कार्यालय का आपसी संबंध बनाने का आश्वासन संगठन की ओर से एवं खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से दिया गया । स्वागत के साथ ही संगठन की ओर से शिक्षकों की लंबित HRA एवं क्रमोन्नति के लंबित एरियर की समस्या से भी अवगत करवाया गया शीघ्र ही इस समस्या को हल करने का वादा खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया आज के इस स्वागत अभिनंदन में खंड स्त्रोत समन्वयक श्री धनराज डाबर संयुक्त मोर्चे के जिला पदाधिकारी खिमा भूरिया, ब्लॉक अध्यक्ष जितेश राठौर,संयोजक अनिल नागर ,संजय शुक्ला धर्मेंद्र पांडे पल्लव चिचानी, रजनीश नाहर ,अशोक कुशवाहा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
