दो दिन के अंतराल में मोबाइल छीनने की 3 घटना से नगर में भय का वातावरण

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
रानापुर नगर में पिछले 2 दिनों में मोबाइल छीनने की घटना ने पूरे नगर में भय का वातावरण पैदा कर दिया है । शनिवार और सोमवार की रात्रि में अलग अलग घटनाओं में 3 लोगो से तेज गति से आ कर अज्ञात बाइक सवार मोबाइल छीन कर भाग गए । शनिवार को शिवाजी चौक में यह घटना मोहन मिस्त्री के साथ घटी , वही सोमवार को रात्रि में कुंदनपुर रोड निवासी महिला से घर बाहर बातचीत करते बदमाश मोबाइल खीच कर भाग गए । इसी दिन रात्रि में काली नदी से घूम कर आ रहे एक मोबाइल व्यवसाई का मोबाइल भी अज्ञात बदमाश ले भागे । इन बदमाशो के पास पल्सर गाड़ी देखी गई । भगोरिया होली त्यौहार के शुरू होते ही अचानक ऐसी घटनाओं ने नगर की जनता में भय का वातावरण पैदा कर दिया है । इधर टी आई एस एस रघुवंशी ने मालवा न्यूज को बताया की इस तरह की किसी घटना की उन्हें जानकारी नही है । ना ही कोई पुलिस को इस संबध कोई शिकायत मिली । कोई शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही करेंगे ।
