सोनी समाज ने फाग उत्सव में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का किया सम्मान

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
स्थानीय वैष्णव मंदिरों में फाग उत्सव का दौर चल रहा है। इसी क्रम में स्वर्णकार समाज ने श्री राम मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया। बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं ने इसमें भाग लिया। दो महिलाएं राधा कृष्ण बनकर आई ।महिलाओं ने एक दूसरे पर उत्साह से गुलाल लगाकर खुशियां प्रकट की ।भगवान को भी गुलाल लगाया गया। महिलाओं ने जमकर गरबे खेलें अंत में भजन व आरती के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का किया सम्मान
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भूमिका सोनी शामिल हुई।उनका स्थानीय सोनी समाज की ओर से शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।समाज के वरिष्ठ बिहारीलाल सोनी, रमेश चंद्र सोनी, महेश सोनी ,नीलेश सोनी आदि ने भूमिका सोनी का स्वागत कर भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट की।इसके बाद महिलाओं ने सोनी का पुष्पहार से स्वागत किया।सोनी ने महिलाओं से आग्रह किया कि वे सामाजिक कार्यो के अलावा राजनीति में भी अपनी सक्रियता बढ़ाये।उन्होंने समाज के कार्यो के लिए सदैव उपलब्ध रहने की बात भी कही।
