ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)

शनिवार को मुख्यमंत्री शहरी अधो संरचना विकास योजना के (चतुर्थ चरण) अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर लगभग 1.89 करोड़ की लागत के रोड व नाली निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया गया । भूमिपूजन भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया एवं नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया के मुख्य अतिथ्य में विशेष अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर सेठिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय भाजपा जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी वरिष्ठ भाजपा नेता छगनलाल प्रजापत अजजा मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह नलवाया के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में पूर्व नप उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला भाजपा मंडल महामंत्री लाला गाहरी भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष आशीष सोनी पार्षद कमला सोलंकी सुरेश वागुल धन्नालाल गहलोत दिलीप डामोर रितेश राठौर राजू वसुनिया सुरेश पंचाल कमलेश नायक दिनेश राठौर राजेंद्र सियाल ज्योति जोशी सुनील सोनी विकास राठौड़ राहुल मकवाना प्रकाश राठौड़ बदीयाभाई प्रेम ठेकेदार प्रताप अरुण राठौर शाकीर दीपक अरोड़ा कालू वसुनिया बलवंत हरीश नलवाया मुकेश नागोरी एजाज खान कृष्णा सेन कांतिलाल प्रजापत सीएमओ संजय पाटीदार उपयत्री अर्पित हटीला एवं उप यंत्री पराक्रम राणावत अनिल जैन धीरज राठौर महबूब खान तथा सईद मकरानी मौजूद रहै।
इन वार्डो में होंगे ये विकास के कार्य :

उक्त योजनांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 में सीएम राइज़ स्कूल के सामने से एजाज खान के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 28 लाख 29 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 01 मदन कुई मोहन झितरा के मकान से हीरिया के मकान तक सीसी रोड लागत 10 लाख 63 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 01तथा 02 मे शीतला माता मंदिर से बदली बाई के मकान तक सीसी रोड लागत 11 लाख 22 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 01 में गौशाला रोड से प्रेम सिंह नलवाया के मकान तक सीसी रोड लागत 6 लाख 35 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक 15 सिंगाड़ फलिया में डूंगरिया के मकान से लल्लू डामोर के मकान तक सीसी रोड लागत 22 लाख 10 हजार रूपये, वार्ड 15 रामपुरा मे मीठीया सोलंकी के मकान से राजू मौर्य के मकान तक (जोबट झाबुआ मार्ग के दोनों ओर )नाली निर्माण लागत 64 लाख 17 हज़ार रूपये,राज्य शासन की घोषणा अंतर्गत वार्ड 01 मे कांजी रोझ के मकान से मुक्तिधाम तक सीसी रोड निर्माण लागत 46 लाख 91 हजार रुपए इस प्रकार कुल अनुमानित लागत राशि रू. 1 करोड़ 89 लाख 67 हजार रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.