16 वर्षीय युवती ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
राणापुर नगर के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाली एक 16 वर्षीय युवती ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली ।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की वार्ड क्रमांक 14 नाचन खेड़ा में रहने वाले चेना डामोर की 16 वर्षीय लड़की जिगु ने शनिवार को पंखे के कड़े से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । लड़की के माता पिता हाट बाजार में गए थे । छोटे भाई सोए थे । उस बीच उसने घर में फंदा बना कर अपनी जान दे दी । जब माता पिता हाट बाजार से लोटे तब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो बेटी पंखे के कड़े से झूलती दिखाई दी । उन्होने आसपास के लोगो को बुलवाकर उसे उतारा और पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का जान कारणों का पता लगाने छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई है ।
