नगर परिषद के विशेष सम्मेलन में पेश हुआ बचत का बजट ,,,,,,,नगर में पार्क और सौंदर्यीकरण के लिए रखा यह प्रावधान,,,,,,

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
गुरुवार को नगर परिषद का विशेष सम्मेलन में निकाय का वित्तीय वर्ष 2024 ,2025 का अनुमानित आय व्यय का बजट निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय पाटीदार द्वारा निकाय की अध्यक्षा सुश्री दीपमाला दिलीप नलवाया को प्रस्तुत किया गया । परिषद में उपाध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रियंका आशीष सोनी व समस्त पार्षदगन उपस्थित थे । बजट में अनुमानित आय 57 करोड़ 24 लाख 57199 अनुमानित व्यय 57 करोड़ 24 लाख 54200 कुल अनुमानित बचत 2999 रुपए दर्शाई गई है । निकाय की सुविधा शुद्ध 10 करोड़ 36 लाख 90199 अनुदान व अमानत छोड़कर है स्थापना व्यय 6 करोड़ 68 लाख 12090 तथा स्थापना व्यय प्रतिशत 64.43% है नगर के पार्क सौंदर्यकरण व रोड निर्माण के लिए विशेष प्रावधान रखा गया है नगर की विद्युत व्यवस्था जलप्रदाय व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा गया है उक्त बजट को सर्वसम्मति से ध्वनि विस्तार से स्वीकृति प्रदान की गई है बजट लेखपाल श्रीमती चंद्रकांता सोनी के द्वारा तैयार किया गया अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पाटीदार द्वारा समस्त परिषद पदाधिकारी को धन्यवाद दिया गया।
