ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन )

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शनिवार को 195 उम्मीदवारों की घोषणा की गई जिसमें रतलाम लोकसभा क्षेत्र से श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है । श्रीमती अनीता चौहान के प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला और अवनरत जारी है । श्रीमती अनीता चौहान प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात रविवार को राणापुर नगर में भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारीयो और नेताओं से मिलने पहुंची । यहां वे वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल सेठिया के निवास पर गई एवं उनसे आशीर्वाद लिया । उनके साथ मध्यप्रदेश के वन मंत्री नागरसिंह चौहान,लोकसभा संयोजक किशोर शाह,अलीराजपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल भी उपस्थित थे । यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशियां व्यक्त करते हुए फूल मालाओ से भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान का स्वागत किया। बन टोल नाके पर नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया,दिलीप नलवाया ,जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया झाबुआ भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया आदि ने भी स्वागत किया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय,सुरसिंह हटीला,रामेश्वर नायक,कांति प्रजापत,सुभाष जैन, हितेश जैन,पांगला अजनार,मंडल अध्यक्ष ज्ञानसिंह मोरी, भारतसिंह मेड़ा,कमलेश नायक आदि उपस्थित थे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.