सांसद डामोर ने 391 लाख की लागत इस विशाल बैराज का किया भूमिपूजन

*मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन )
सांसद श्री गुमानसिंह डामोर द्वारा शुक्रवार को राणापुर विकास खंड में दोतड़ बैराज निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।योजना की प्रशासकीय स्वीकृति लागत रूपए 391.29 लाख एवं सिंचाई क्षमता 230 हेक्टेयर है। बैराज की जल संग्रहण क्षमता 0.657 मि.घ.मी. है, जिससे 3 ग्राम दोतड़, भूतबयड़ा, उबेराव के 145 आदिवासी कृशकों को सिंचाई सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया, जनपद अध्यक्ष निर्मला भूरिया,सरपंच राजेश भूरिया कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका,मथियास भूरिया,जल संसाधन विभाग की और से कार्यपालन यंत्री श्री विपिन पाटीदार, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग राणापुर श्री आदित्य ताम्रकर एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारीगण एवम अनेक ग्राम वासी उपस्थित रहें।
