ब्रेकिंग न्यूज

राजनैतिक हलचल (कमलेश नाहर)

मालवा न्यूज नेटवर्क
राणापुर नगर भाजपा मंडल को दस माह बाद भी अध्यक्ष नही मिल सका है। सूत्रों के अनुसार मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़ ने गत वर्ष मार्च में ही अपनी निजी कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ने के लिए त्यागपत्र संगठन को दे दिया था। उसके बाद से ही मंडल बिना अध्यक्ष के है।जिला संगठन नया मंडल अध्यक्ष अब तक नहीं बना सका है ।मंडल अध्यक्ष के नहीं होने से संगठन की गतिविधियां लगभग ठप्प सी हो गई है अनेक बड़े अवसरों पर संगठन के कार्यक्रम महज औपचारिक रूप से आयोजित हुए ।जिसमें पार्टी कार्यकर्ता एवं लोगों की उपस्थिति नगण्य रही ।विधानसभा चुनाव भी बिना मंडल अध्यक्ष के ही लड़ा गया, जिसमें पार्टी की निष्क्रियता स्पष्ट रूप से नजर आई। उधर नगर परिषद चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाली महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता अजनार को भी पार्टी ने निष्कासित कर दिया था इसके बाद से यह पद भी खाली पड़ा है ।

असमंजस में है जिला संगठन

विधानसभा चुनाव में पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष भानुप्रिया प्रसाद पार्टी ने वरिष्ठ नेता प्रवीण सुराणा को पार्टी का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया था लेकिन सुराणा भी मंडल अध्यक्ष के खाली पद को नई नियुक्ति से नहीं भर सके चुनाव के बाद पार्टी ने पुनः संगठन की कमान भानु को सौंप दी।भानु अपनी दूसरी पारी में भी अब तक नियुक्ति नही कर पाए है।बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष पद की दौड़ में उनके एक खास मित्र सबसे आगे थे।परंतु उनके अवैध व्यवसाय को देखते हुए नियुक्ति करने में जिलाध्यक्ष हिचक रहे हैं।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.