ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
शुक्रवार को नगर परिषद का अमला मांस मछली की दुकानों पर कार्रवाई के लिए निकला, मांस मछली खुले में नहीं बेचने के लिए उन्हें सख्त हिदायत दी । सभी खुले में मांस मछली बेचने वालों को नगर परिषद में दोपहर में बुलाकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया । जिसमें शासन के दिए गए निर्देशों को पालन करने हेतु समझाया गया । मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय पाटीदार द्वारा समझाया गया कि अगर खुले में मांस मछली का विक्रय अगर करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । दुकान आप लोग नगर पालिका द्वारा बनाए गए स्लॉटर हाउस में ही लगाएगे । नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया के द्वारा बताया गया कि शासन के निर्देशों कड़ाई से पालन कराया जाएगा और सभी खुले में मांस मछली बेचने वालों को स्लाटर हाउस में ही बैठना पढ़ेगा । कार्यवाही के दौरान जालू सिंह वसुनिया, धर्मेंद्र उपाध्याय, चीमन लाल चौहान, पहाड़िया भूरिया, महबूब खान, सईद मकरानी आदि मौजूद थे ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.