खुले में मछली एवम मांस विक्रय करने वालों के खिलाफ नगर परिषद ने की यह कारवाई,,,


मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राणापुर नगर परिषद सख्त हुई । मस्जिद एवम मंदिरों के लाउड स्पीकर निकलवाए गए । खुले में मछली एवम मांस विक्रय करने वालो के खिलाफ कारवाई की गई । अंडे एवम बिरयानी के खुले में बेचने वालो को ढक कर व्यापार करने के निर्देश दिए गए । शनिवार हाट बाजार के दिन राणापुर नगर के भोई मोहल्ला, प्रताप गली तथा अन्य स्थानों में अवैध मांस/ मछली खुले में तथा बिना अनुमति के विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें मछली मार्केट में बैठने की व्यवस्था के बारे में सीएमओ संजय पाटीदार के द्वारा सख्त हिदायत दी । उसके पश्चात सारे मछली व्यवसाय करने वाले मछली मार्केट में आने के लिए तैयार हुए ।
ज्ञात हो कि नगर परिषद द्वारा शुक्रवार को भी मांस/मछली विक्रेताओ को कार्यवाही कर समझाइश दी गयी थी । आज फिर से अचानक कार्यवाही की गई ।
सीएमओ संजय पाटीदार के द्वारा बताया गया कोई भी व्यक्ति खुले में मांस /मछली या अंडे बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।
आज की कार्रवाई में नायब तहसीलदार खान साहब, सीएमओ संजय पाटीदार,कस्बा पटवारी, जालू सिंह वसुनिया, पहाड़िया भूरिया, गोविंद गहलोत महबूब खान, सईद मकरानी एवं पुलिस थाने से एएसआई भूरीया जी,आरक्षक विजय हजारे अन्य पुलिस जवान साथ रहे।
