ब्रेकिंग न्यूज
मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
पुलिस अधीक्षक जिला झाबूआ श्री अगम जैन, अति. पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्दैशन में एंव एस.डी.ओ.पी श्रीमति रुपरेखा यादव झाबुआ के मार्गदर्शन मे दिनाकं 14.12.2023 को पुलिस थाना रानापुर मे धार्मिक स्थलो एवं अन्य स्थानो मे ध्वनि विस्तारक यंत्रो के अनियन्त्रित व नियम विरुध प्रयोग पर कार्यवाही हेतु दिशा निर्दैश का पालन करने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमे हिन्दु समाज से श्री रमेश गिरी गोस्वामी, हेमेन्द्र गिरी गोस्वामी, मुस्लिम समाज से शाबिर खत्री पिता मुदरिस अजुमन मदरसा , हाजी नईम पिता शेख अजुंमन (सदर), अजहर हुसैन (सदर) निवासी गण रानापुर व ईसाई समाज के कांजु भुरिया निवासी भुरीमाटी के लोग उपस्थित हुये बैठक मे तहसीलदार श्री सुखदेव डावर, थाना प्रभारी रानापुर निरी. श्री शंकरसिहं रघुवंशी एवं नगर पालिका के उपयन्त्री श्री अर्पित हटिला के द्वारा मध्यप्रदेश शासन गृह( सी-अनुभाग) विभाग वल्लभ भवन मंत्रालय भोपाल के आदेशो को सर्वसमाज के प्रमुखो को अवगत कराया गया व उन्हे समझाईश दी गई धार्मिक स्थानो पर लाउड स्पीकर का निर्धारित डेसीबल में इस्तेमाल करेगें, बाद बैठक को समाप्त किया गया ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.