परिषद स्थापना दिवस मनाया,ध्वज वंदन कर परिषद गीत गाया

मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के स्थापना दिवस कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री मुनीसुव्रत स्वामी जिनालय राणापुर में भी श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के द्वारा परिषद स्थापना दिवस मनाया गया । इस अवसर पर जिनालय प्रांगण में ध्वज फहराया एवम परिषद गीत गया। जयकारों के साथ परिषद स्थापना दिवस मनाया ।इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष चंद्रसेन कटारिया, सोहनलाल जी कटारिया,राजेंद्र कटारिया,नरेंद्र जैन,रमेश सालेचा, पंकज कटारिया दिनेश चंद्र नाहर,दिनेश कटारिया,निलेश कटारिया,प्रवीण नाहर,चंद्रकांत सालेचा,चंद्रशेखर सालेचा, विनोद सालेचा,दिलीप सालेचा,जयेश कटारिया, हितेश जैन,विकास कटारिया, ललित सालेचा एवं महिला परिषद की सदस्या उपस्थित थी ।
