कार्तिक पूर्णिमा पर जैन समाज ने भगवान को पालकी में बिठा निकाला वरघोड़ा


मालवा न्यूज रानापुर (ललित जैन)
कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को रानापुर में विविध धार्मिक आयोजन हुए। श्वेताम्बर जैन समाज एवम दिगम्बर जैन समाज के द्वारा भगवान को पालकी में बैठाकर अलग अलग तीन वरघोड़े निकाले । तीनो मंदिरों से निकले वरघोड़े में विराजमान भगवान के सम्मुख समाज के घरों पर अक्षत एवम श्रीफल से गहुली की गई । भगवान के जयकारों के साथ वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरता हुआ पुनः मंदिर जी पहुँचा । तीनो मन्दिरो में भगवान जी को विराजित किये जाने के बाद आरती की बोलिया हुई । मुनिसुव्रत जिनालय में भगवान की आरती एवम मंगल दिवा का लाभ निलेश सोहनलालजी कटारिया परिवार ने लिया । सामूहिक चेतयवन्दन समरथमल नाहर ने करवाया । कार्यक्रम के पश्चात प्रभावना चन्द्रसेन कटारिया परिवार की और से वितरित की गई ।
