ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती, ‘सुशासन दिवस’ के उपलक्ष्य में राणापुर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक ने स्वागत भाषण से की। इसके पश्चात पूर्व जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी,जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर नायक,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहरलाल सेठिया, राजेंद्र उपाध्याय,नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री दीपमाला नलवाया ने भी अटल जी के जीवन परिचय व उनके द्वारा राष्ट्रहित मे किये गए कार्यो का वर्णन किया । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संचित कटारिया ने किया । इस अवसर पर मंडल महामंत्री लोकेन्द्र ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़,उपाध्यक्ष ध्रुव जोशी,मंत्री मुकेश मेडा ,युवा मोर्चा अध्यक्ष विश्वास जैन,आई टी सेल प्रभारी शुभम तुवरिया,प्रकाश राठौड़,कृष्ण सेन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अटल जन्म स्मृति का यह कार्यक्रम राणापुर मंडल में बूथ स्तर पर आयोजित किया गया । कार्यक्रम का आभार कार्यालय मंत्री अविनाश पंड्या ने व्यक्त किया ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.