ध्वज पूजन एवं पोषाक भेटकर रामकथा की दिव्य शुरुआत


ललित जैन मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
कष्टभंजन देव सारंगपुर के कृपा पात्र शास्त्री स्वामी सत्य प्रकाश दास जी महाराज की मधुर वाणी से नगर के श्री कृष्णा गार्डन में दिनांक 29 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित होने वाली भव्य रामकथा का आज ऐतिहासिक प्रारंभ हुआ राणापुर नगर के इतिहास में पहली बार नगर के समस्त देवालय में प्रभु के श्री चरणों में पोषाक भेंट कि गई एवं साथ ही निवेदन किया गया की कथा की प्रारंभ तिथि 29 दिसंबर को एक साथ एक ही प्रकार एवं कलर की पोषाक प्रभु को धारण करवाई जाए इसके लिए नगर के भक्तों ने मुक्त हृदय से सहयोग किया समस्त मंदिरों में वस्त्र भेट के पश्चात हनुमान जी महाराज के आह्वान के साथ ध्वज दंड पूजन एवं ध्वज पूजन मुख्य यजमान रमेशचंद्र ऊँकारजी राठौड़ एवं कथा महोत्सव समिति के अध्यक्ष नटवरलाल हरसोला के विशेष सानिध्य में पंडित रमाकांत आचार्य द्वारा नगर के उपस्थित भक्तों एवं सहायक यजमानों की उपस्थिति में अभिजीत मुहूर्त में धूमधाम के साथ सम्पन्न करवाया गया एवं प्रभु प्रसादी अर्पित कर आयोजित होने वाली भव्य राम कथा की विधिवत शुरुआत की गई ।
