बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला किया दहन

ललित जैन मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
सर्व हिन्दू समाज एवं करणी सेना के आह्वान पर एकत्रित युवाओं ने पुराना बस स्टैंड पर बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद युनुस का पुतला दहन किया । इस दौरान युवाओं ने हिंदुओं पर अत्याचार करने वाली बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । युवा इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार,हत्या एवं हिंदू धर्मस्थलों पर तोड़ फोड़ को लेकर काफी आक्रोशित दिखे । इस अवसर पर करणी सेना के हर्षवर्धन परिहार, कालू ठाकुर, विशाल शर्मा,अज्जू ठाकुर,हिन्दू संगठन से निखिल पंड्या,रवि शर्मा, आशीष हरसोला,प्रदीप चौहान, जगदीश प्रजापत आदि बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे ।
