ब्रेकिंग न्यूज

ललित जैन मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
झाबुआ जिले के राणापुर में शहरी एवं ग्रामीण जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल विधायक डॉ विक्रांत भूरिया के सहयोग से चल रहे आत्मनिर्भर महिला सशक्त परिवार कार्यक्रम अंतर्गत15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई व्यवसायिक प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन करने क्षेत्रीय विधायक डॉ विक्रांत भूरिया स्वयं राणापुर पहुंचे। विधायक श्री भूरिया ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से संवाद किया, उनके कार्यों को देखा एवं महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विधायक ने खुले दिल से सराहना की। विधायक ने कहा कि महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाएंगे।

महिलाओं ने सुनाए अपने अनुभव

महिलाओं ने भी इस 15 दिवसीय शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए अभी अपने 7 दिनों के प्रशिक्षण का अनुभव बताया एवं आयोजक श्रीमती यशवी शाह एवं विधायक डॉ विक्रांत जी भूरिया का आभार व्यक्त किया ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रशिक्षण से जुड़ी महिलाएं,एवं प्रशिक्षक श्रीमती ज्योति दवेश्रीमती सिमरन टेलरएवं दीपिका टेलर एवं श्रीमती वैशाली अग्रवाल एवं कांग्रेस पार्टी से कैलाश डामोर, सुरेश समीर ,दिनेश गाहरी, विजय शाह,योगी ठेकेदार, ध्रुव राठौर, अमन पडियार, विष्णु पांचाल, अरबाज सिसगर एवं राणापुर एवं झाबुआ के युवा साथी उपस्थित रहे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.