श्री राम कथा महोत्सव के तहत संध्या फेरी का आयोजन

ललित जैन मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
राणापुर नगर में आयोजित हो रहे श्री राम कथा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री राम कथा महोत्सव समिति द्वारा दिनांक 22 दिसंबर से एक भव्य संध्या फेरी का आयोजन किया गया। यह संध्या फेरी श्री राम मंदिर (सोनी समाज) से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः निर्धारित स्थल पर संपन्न हुई। संध्या फेरी में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं समिति सदस्यों ने सहभागिता की। पूरे नगर में जय श्री राम के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक वातावरण से माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर श्री राम कथा महोत्सव समिति द्वारा नगर के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में संध्या फेरी में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि श्री राम कथा महोत्सव के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है। नगरवासियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सहयोग देने की बात कही।
