ब्रेकिंग न्यूज

मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर

नगर के आश्रम रोड स्थित ग्राउंड में आज प्रथम टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया एवं युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अज्जू ठाकुर द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया के साथ दानापुर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भाई डामोर, कार्यकर्ता योगी ठेकेदार, सुरेश समीर देव कुमार पडियार, दिनेश गाहारी एवं नितेश शाह ने मैदान में पहुँचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और प्रथम मैच की शुरुआत कराई।
यह टूर्नामेंट जय कालका माता के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति में अनुज वसुनिया, सुजल डामोर, विक्रम पलिया, अर्जुन राय, विक्रम दुर्गेश, हरीश एवं मनोज सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
टूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.