आचार्य श्री यतीन्द्रसुरीश्वरजी की पुण्यतिथि पर गुरु गुणानुवाद कर आरती की


ललित जैन मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर
आचार्य श्री यतीन्द्रसुरीश्वरजी महाराज साहब की 65 वी पुण्यतिथि के अवसर पर श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में गुरुगुणानूवाद सभा का आयोजन किया गया । पाठशाला की बालिका नीति सालेचा, मोक्षा नाहर, तन्वी जैन के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री यतींद्र जयंत ज्ञान पाठशाला के बच्चो ने अपने घर थाली सजाकर पूज्य आचार्य श्री की आरती की । उसके बाद आचार्य श्री यतीन्द्रसुरीश्वरजी के गुणों का गुणानुवाद किया गया । पाठशाला की बालिका मुक्ति कटारिया , समाज के वरिष्ठ मनोहरलाल नाहर,नवयुवक परिषद के अध्यक्ष प्रवीण नाहर, प्रवीण कटारिया, दिनेश चंद्र नाहर, योगेश सालेचा ने अपने शब्दों से पूज्य आचार्य श्री के गुणों का बखान किया । विनय कटारिया,विमल कटारिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र सालेचा ने किया । कार्यक्रम में रविवार को आयोजित बाल मेले में पाठशाला के बच्चो को लाभांश भी वितरित किया गया ।
