वार्ड 6 एवं 7 का रोड़ निर्माण जल्द चालू नहीं किया तो हम चक्काजाम करेंगे -विधायक भूरिया

ललित जैन (मालवा न्यूज नेटवर्क राणापुर )
हेलो, सीएमओ सर वार्ड 7 और 6 के रोड़ का निर्माण को लेकर वार्डवासी परेशान है । आपने इस रोड़ निर्माण कार्य जल्द चालू नहीं किया तो हम जनता के साथ चक्काजाम करेंगे । ये चेतावनी फोन पर नगर परिषद के सीएमओ से बात करते हुए विधायक विक्रांत भूरिया ने सुभाष चौपाटी चौराहे पर दी । उन्होंने भगोड़े ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने का भी सीएमओ को निर्देश दिया । सीएमओ ने जल्द ही नए टेंडर करवा कर रोड़ चालू करने का आश्वासन फोन पर ही दिया । विदित हो कि शनिवार को विधायक विक्रांत भूरिया ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश डामोर और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ राणापुर नगर के वार्ड 6 एवं 7 में पहुंच यहां के रहवासियों से रोड़ निर्माण की समस्या के बारे में बातचीत की । निवासियों ने रोड़ निर्माण को लेकर अपना गुस्सा प्रकट किया तो विधायक भूरिया ने तुरंत सीएमओ को फोन लगाकर इस रोड़ के निर्माण बारे जानकारी ली । सीएमओ ने बताया कि ठेकेदार भाग गया । इस कारण नए टेंडर करवा कर रोड़ बनाना जाना बताया । गौरतलब है कि इस वार्ड के रहवासी इस रोड़ निर्माण को लेकर पूर्व में सीएमओ और पार्षदों का घेराव कर चुके है । शनिवार को रहवासियों को विधायक विक्रांत भूरिया के आने की जानकारी मिली तो उन्होंने विधायक को भी इस समस्या से अवगत करवाया । इस अवसर वार्ड के भोलू कोठारी, विनोद सालेचा, निर्मल कोठारी, देवकुमार पड़ियार कांग्रेस नेता योगी ठेकेदार, चंदन गहलोत, दरियाव मेडा, माधुसिंह सिंगाड़ आदि उपस्थित थे। इधर सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि ठेकेदार को अंतिम सूचना पत्र जारी कर दिया है उसके बाद भी काम चालू नहीं किया जाता है तो हम विज्ञप्ति जारी कर नया टेंडर काल कर देंगे ।
