ब्रेकिंग न्यूज


ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
पार्श्वनाथ जन्म कल्याणक के अवसर पर श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय में 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक अभा श्री राजेंद्र जैन नवयुवक एवं महिला परिषद के संयोजन में पांच दिवसीय पूजन एवं अंतिम दिवस सामूहिक एकासने का आयोजन किया गया । उक्त जानकारी देते हुए ललित जैन ने बताया कि गुरुवार को राजेंद्र सूरीश्वर जी की , शुक्रवार को मुनिसुव्रत स्वामी जी की, शनिवार को आदिनाथ भगवान की और रविवार को पार्श्वनाथ भगवान की पूजन पढ़ाई जावेगी । रविवार को ही खीर एकासने का आयोजन किया गया है । संपूर्ण कार्यक्रम अलग अलग लाभार्थियों के माध्यम से होंगे जिनमें मोतीलाल सालेचा,सज्जनलाल कटारिया, दिनेश नीलेश सालेचा, अभय सुजानमल कटारिया,अभय फतेहचंद कटारिया,नरेंद्र नाहर,शैतानमल कटारिया,दिनेशचंद्र नाहर, मदनलाल नाहर शामिल है ।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.