राम कथा के दौरान,,,,, रात्रि में होगा सुंदरकांड का सामूहिक आयोजन।

ललित जैन मालवा न्यूज राणापुर
नगर के निजी श्री कृष्ण गार्डन में श्री राम कथा का आयोजन दिसंबर के अंतिम सप्ताह से जनवरी के प्रथम सप्ताह तक आयोजित हे।कथा की व्यासपीठ पर श्री सालंगपुर धाम के हनुमंत कृपा पात्र स्वामी सत्यप्रकाश जी बिराजमान होकर रामकथा की प्रस्तुति देंगे।कथा आयोजन को भव्य बनाने के लिए 30 दिसंबर की रात्रि में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया जा रहा हे जिसमें 6 मंडल को आमंत्रित किया गया हे।
कथा आयोजन समिति के सचिव ओर मारुति मंडल के जीतेश राठौड़ ने बताया कि कई स्थानों पर पारायण प्रतियोगिता होती हे जिसमें प्रथम द्वितीय ओर तृतीय पुरस्कार दिए जाते हे। राणापुर के कथा आयोजकों का कहना हे कि सभी मंडल अपनी अपनी धुन ओर संगीत की स्वर लहरियों से पारायण करता हे और प्रभु भक्ति में मस्त हो जाता हे इसमें मूल्यांकन करना कठिन प्रतीत होता हे अत: सभी मंडलों को पुरस्कृत करने की भावना जताई हे।
इन मंडलों को किया आमंत्रित
आमंत्रित मंडलों में दाहोद,देपालपुर,पेटलावद,बड़वानी,खट्टाली
ओर आलीराजपुर के मंडल अपनी प्रस्तुति देंगे।अध्यक्ष नटवरलाल हरसोला उपाध्यक्ष हसमुख सोनी
मुख्य यजमान रमेश आसरमा, संयोजक किन्नर रानी,मांगीलाल राठौड़,ऐव समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक सुंदरकांड में पधारने का निवेदन किया हे।
